जलालाबाद: खाई खेड़ा के पास दो बाइको की हुई टक्कर, एक घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा के पास दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गई ,जिससे अनूप निवासी दौलतपुर घायल हो गया। टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। अनूप ने बताया कि वह दौलतपुर से गांव खाई खेड़ा जा रहा था। एंबुलेंस की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद लाया गया जहां उसका उपचार किया गया