जलालाबाद: मदनापुर रोड के राजभोग ढाबा के सामने डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चार लोग घायल।
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र में मदनापुर रोड स्थित राजभोग ढाबा के सामने एक ई रिक्शा गांव भाटा देवर जा रहा था। मदनापुर की तरफ से आ रहे डीसीएम चालक ने ओवरटेक करके ई-रिक्शा के साइड मार दी ,जिससे ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा पलटने से सवारी नन्ही पत्नी रामपाल निवासी भटा देवर, सीताराम भटादेवरा ,राम रानी भटा देवरा एवं संत राम निवासी बरुवारी घायल हो गए