जलालाबाद: गांव मनोरथपुर सहसोबारी में पुराने विवाद के चलते दबंगों ने महिला के घर में फेंके ईंट- पत्थर, ट्रैक्टर हुआ क्षतिग्रस्त
गांव मनोरथपुर सहसोबारी निवासी महिला मनीषा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के अनंत राम, शिव प्रसाद, पूरन व बंगाली व अन्य से जमीन को लेकर उनका पुराना विवाद चल रहा है। बीते दिन की शाम अनंत राम, शिव प्रसाद ,पूरन व अन्य उनके घर में घुसे और ईंट-पत्थर चलाए, जिससे उनकी टीनशेड टूट गई है।