जलालाबाद: गांव अहमदगंज में एक बच्चे के द्वारा दूसरे के दरवाजे पर पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चलने से चार लोग हुए घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद के गांव अहमदगंज में राहुल के परिवार के बच्चे ने घनश्याम के दरवाजे के सामने पेशाब कर दिया। इस बात को लेकर पहले महिलाओं में कहासुनी हुई और बाद में बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस लड़ाई में चार लोग घायल हो गए। वहीं, दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी।