जलालाबाद: याकूबपुर बालाजी मंदिर के सामने एक्सीडेंट से घायल छात्र की हालत खराब, ड्राइवर पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
याकूबपुर बालाजी मंदिर के सामने हुए एक्सीडेंट में घायल प्रिंस सक्सेना पुत्र पवन सक्सेना निवासी कोठी वाला बाग जलालाबाद का निजी चिकित्सालय में इलाज जारी है। दिनांक 18 मार्च को बालाजी मंदिर के सामने विद्यालय से वापस आ रहे छात्र को महिंद्रा कमांडर UP22T0730 ने जोरदार टक्कर मारी थी। टक्कर से छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया था लेकिन अभी तक चालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।