बहादुरपुर: ओंडेर गांव में दबंग ने 60 वर्षीय वृद्ध के साथ की मारपीट, बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ओंडेर गांव में दबंग द्वारा एक 60 वर्षीय वृद्ध के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार खिरकिट निवासी भागीरथ प्रजापति उम्र 60 वर्ष ने गुरूवार को दोपहर लगभग तीन बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरूवार को उसके साथ ओंडेर गांव में ओंडेर निवासी प्राण सिंह दांगी ने उसके साथ मारपीट की है।