कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशों के परिपालन में जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 38 संदिग्ध एवं कमियों वाले वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 6 माल वाहन, 2 यात्री वाहन और 3 स्कूल वाहनों सहित कुल 11 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर ₹38 हजार का राजस्व वसूला गया। साथ ही, गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 1 वाहन जब्त किया गया।
परिवहन विभाग की सख्त चेतावनी
जिला परिवहन विभाग ने वाहन चालकों, स्कूल वाहन संचालकों और वाहन मालिकों को कड़ी हिदायत दी है कि वे वाहन संचालन से जुड़े सभी वैध दस्तावेज पूरे रखें, निर्धारित मानकों का पालन करें और ओवरलोडिंग या सुरक्षा नियमों की अनदेखी बिल्कुल न करें। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
#shivpuri
5 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026