पोड़ैयाहाट: ससुराल से बदला लेने के लिए मां बनी कातिल, पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में 2 बच्चों को कुएं में धकेल कर मार डाला
गोड्डा के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सलगाटांड़ से लापता हुए दो मासूम चचेरे भाइयों के शव एक कुएं से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का बिषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 8 साल के आरभ कुमार और 11 साल के आयुष कुमार के रूप में हुई है, जो बीते अष्टमी के दिन से ही लापता थे। दोनों बच्चे रिश्ते में चचेरे भाई थे। इस मर्डर मिस्ट्री का