अमरिया: अमरिया में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आई 8 साल की मासूम, मौके पर हुई मौत; चालक फरार
अमरिया से इस वक्त की बड़ी खबर,ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आई आठ साल की मासूम अलीना, मौके पर दर्दनाक मौत! माधौपुर गांव में रविवार को हादसा हुआ। धुंधरी निवासी मोईन अहमद की बेटी अलीना अपने नाना के घर रहती थी। वह अपनी नानी अफसाना के साथ मस्जिद के पीछे बैठी थी, तभी धान क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे करते समय पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया।