निशा कटारा हत्याकांड में निर्दोष युवकों को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज निशा कटारा हत्याकांड में निर्दोष युवकों को फंसाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों और परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। दोवड़ा थाना क्षेत्र के घांटा वस्सी गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि धर्मराज कटारा और भूपेंद्र कटारा को झूठे तथ्यों के आधार पर मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार वारदात के समय दोनों अहमदाबाद में एक कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन को इसका प्रमाण बताया। ग्रामीणों ने एफआईआर से दोनों के नाम हटाने की मांग की।
#NishaKatara #Dungarpur #Sagwara #CrimeNews #RajasthanNews Justice Investigation
Dungarpur, Dungarpur | Oct 8, 2026