रंगरा चौक: मैनेजर बनकर फोन किया, खाते से ₹1 लाख की ठगी
रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा निवासी रूदल मंडल साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर ठग ने खुद को यूको बैंक का मैनेजर बताकर फोनपे के जरिए केवाईसी कराने का झांसा दिया और उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।अज्ञात नंबर से फोन आया। ठग ने बैंक खाते में पैसा लॉक होने की बात कहकर फोनपे खोलकर केवाईसी करने को कहा।