सतबरवा: अवैध खनन के खिलाफ एसडीओ की कार्रवाई, पोंची से विधायक प्रतिनिधि के दो समेत चार ट्रैक्टर जब्त
सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर सदर एसडीओ सुलोचना मीणा ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। डालटनगंज विधायक के सतबरवा प्रखंड प्रतिनिधि के दो समेत बालू लोड चार ट्रैक्टरों को जब्त किया। सभी पर कार्रवाई करने के लिए एसडीओ ने खनन पदाधिकारी को निर्देशित किया है। सतबरवा थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि चार ट्रैक्टरों को जब्त करके थाना में रखा गया है।