सतबरवा: पांकी विधायक डॉक्टर शशि भूषण मेहता ने सतबरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि कक्ष का उद्घाटन किया
सतबरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय सतबरवा में दोपहर 3 बजे विधायक प्रतिनिधि कक्ष का उद्घाटन पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता ने किया। इस दौरान विधायक ने बीड़ीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की से मनोनीत तथा पूर्व सदस्यों का परिचय भी कराया। उन्होंने विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव को बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।