सतबरवा: सतबरवा के धावाडीह सीएमटीसी में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रविवार दोपहर 3 बजे सतबरवा प्रखंड अंतर्गत धावादीह सीएमटीसी में एक समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उमंग परियोजना के अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी और पीसीआई इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और माताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।