सतबरवा: सतबरवा में भूमि पूजन के साथ गायत्री परिवार का शक्ति संवर्धन महायज्ञ शुरू
प्रखंड मुख्यालय सतबरवा में गायत्री परिवार का नारी सशक्तिकरण एवं शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन शनिवार अपराहन 3 बजे किया गया। इसके साथ ही नारी सशक्तिकरण सह संवर्धन एवं पुस्तक मेला का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार के निर्देशानुसार किया जा रहा है।