सतबरवा: ठेमा गांव में निर्माणाधीन NH-39 चार घंटे के लिए अवरुद्ध रहा, वार्ता के बाद सीओ ने निर्माण कार्य शुरू कराया
सतबरवा प्रखंड के ठेमा गांव में निर्माणाधीन एनएच 39 पर अंडर पास बनाने की मांग को लेकर सोमवार को 4 घंटे तक सड़क पर बैठकर महिला-पुरुषों ने धरना प्रदर्शन करके काम को ठप कर दिया। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने मौके पर वार्ता की और फिर से काम को शुरू कराया। कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी सुजीत कुमार, राजेश कुमार पांडे भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।