सतबरवा: सतबरवा प्रखंड मुख्यालय में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी शुरू, बैठक में कई निर्णय लिए गए
सतबरवा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गई है। जगह-जगह पर गायत्री महायज्ञ के निमित्त तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। वही गांव में चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। गुरुवार दोपहर 1 बजे शिक्षक कमलेश प्रसाद के आवास पर गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक संजय प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक की गई। 20 से 23 फरवरी को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।