सामरी कुसमी: मिशन आचार्या के अंतर्गत तीन संकुलों में आयोजित कार्यशाला, प्रधान पाठकों को मिला गतिविधि आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण
कुसमी सामरी शनिवार कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सीएओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देशन में मिशन आचार्या के अंतर्गत विकासखंड शंकरगढ़ के डीपाडीह, घुघरीकला एवं दुर्गापुर संकुलों में संकुल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों को शिक्षण की नवीन एवं प्रभावी पद्धतियों से अवगत कराया गया।