सामरी कुसमी: हंसपुर मामले में मृतक के दोनों बेटे चेन्नई से लौटे, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
सामरी कुसमी : कोरंधा थाना क्षेत्र के हंसपुर में अवैध बॉक्साइट खनन की सूचना पर पहुंचे एसडीम तथा उनके साथियों के द्वारा ग्रामीणों से मारपीट किया गया था जिसमें 62 वर्षीय बुजुर्ग रामनरेश की पिटाई से मौत हो गई थी मृतक का आनन फानन में पोस्टमार्टम करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया गया था अब मृतक के दोनों पुत्र जो चेन्नई में काम करने गए थे वह वापस घर पहुंचे हुए हैं!