सागा में जन्मदिन पार्टी के दौरान विवाद, युवक घायल; लूट की बात से पुलिस का इनकार
सदर थाना क्षेत्र के सागा गांव में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि देर रात लौटते समय बदमाशों ने युवक पर हमला कर ₹10 हजार लूट लिए। घायल को एमजीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने प्रारंभिक जांच में लूट की बात से इनकार किया है। हेड कांस्टेबल केशवचंद के अनुसार 10-15 युवक शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे, जिससे नाराज ग्रामीणों ने उन्हें टोका। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने युवकों की पिटाई कर वहां से भगा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Dungarpur #SagaVillage #BirthdayParty #YouthClash #PoliceInvestigation