बड़गांव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर पहुंचे, दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि दी
उदयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को उदयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व राजपरिवार के प्रमुख दिवंगत श्री अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास पहुंचे और श्री मेवाड़ की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।अरविंद सिंह मेवाड़ उदयपुर के प्रसिद्ध मेवाड़ राजघराने के वंशज थे