बड़गांव: धानमंडी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी के बाद माहौल गरमाया, आक्रोशित युवाओं ने बंद करवाया बाजार
धानमंडी थाना क्षेत्र के नेहरू बाजार में दोपहिया वाहनों की टक्कर के बाद विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना में साहिल हुसैन सहित शक्ति सिंह और एक अन्य युवक घायल हुए। विवाद बढ़ने पर आक्रोशित युवाओं ने बाजार बंद करवा दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और नारेबाजी हुई। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लिया।