बड़गांव: जिले में ABVP ने सांसद रामजी लाल के विवादित बयान पर उपराष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, किया विरोध प्रदर्शन
उदयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) उदयपुर महानगर ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर नमित मेहता को उपराष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषी सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।