बड़गांव: जिले में राजस्थान दिवस एवं मेवाड़ महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक
उदयपुर में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राजस्थान दिवस एवं मेवाड़ महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने आयोजन को बेहतरीन बनाने के लिए विभिन्न विभागों, होटलों और संस्थानों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। झील के घाटों की विशेष साज-सज्जा में होटलों का सहयोग लिया जाएगा।