बड़गांव: सपा सांसद द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में सर्वसमाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
सपा सांसद रामजीलाल द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में उदयपुर कलेक्ट्रेट पर सर्वसमाज ने प्रदर्शन किया और सांसद का पुतला जलाकर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने उनकी सदस्यता रद्द करने और राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की।