मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना अन्तर्गत जिले के 68 हितग्राहियों एक करोड़ 48 लाख रूपये राशि का हुआ अंतरण
-
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जिले के 34462 हितग्राहियों को 20677200 रूपये राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से हुआ अंतरण
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 34 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 207 करोड़ की राशि का अंतरण किया। साथ ही मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत 7000 से अधिक श्रमिक परिवार के खातों में 175 करोड़ रूपये की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना अन्तर्गत टीकमगढ़ जिले के 68 हितग्राहियों एक करोड़ 48 लाख रूपये की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। साथ ही दो हितग्राहियों को सुपर 5000 योजना अंतर्गत 25000 रूपये प्रति हितग्राही के मान से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जिले के 34462 हितग्राहियों को 20677200 रूपये राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया।
इस अवसर पर एनआईसी कक्ष टीकमगढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग श्री सौरभ तिवारी, श्रम विभाग से श्री अमन दुबे सहित संबंधित अधिकारीगण तथा हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये। इस दौरान प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh