"गिनड़ा-गिनड़ा कर दे, हमाय बाप की है!" पिता की मेहनत की कमाई बचाने सड़क पर उतरा मासूम, वीडियो वायरल**
**टीकमगढ़।** बुंदेलखंडी बोली की मिठास और एक मासूम का पिता के प्रति प्रेम इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मोहनगढ़ तहसील के रानीपुरा गांव का बताया जा रहा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्युत विभाग की टीम मोटर ले जाने पहुंची तो एक बच्चा उसे रोकने लगा। वह बुंदेलखंडी अंदाज में कहता सुनाई दे रहा है- "गिनड़ा-गिनड़ा कर दे, हमाय बाप की है।"
मासूम अपने पिता की मेहनत की कमाई से खरीदी मोटर को ले जाने से रोकने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वीडियो को लोग पिता के प्रति बच्चे के प्रेम और भावनात्मक लगाव से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
#bundelkhand #news #bigbreaking #mpnews #fatherlylove हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत Hindi panchayat- हिंदी पंचायत Public Public Tikamgarh The Bundelkhand Top Bundeli Chugli Public Sagar