मंत्री दिलीप अहिरवार मंत्री को बुजुर्ग दुकानदार ने सुनाई खरी-खरी, बोले- चंदला में एक रुपए का विकास नहीं!
छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा में दीपावली पर नगर भ्रमण के दौरान मंत्री दिलीप अहिरवार को बुजुर्ग स्वर्णकार नारायण सोनी ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जमकर नसीहत दी। उन्होंने कहा कि चंदला में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ, यहां तक कि पुलिस चौकी तक नहीं है। बुजुर्ग ने मंत्री से लोगों की भीड़ में घिरे रहने के बजाय क्षेत्र के जरूरी काम कराने की बात कही। मंत्री ने हाथ जोड़कर उनकी बातें सुनीं और विकास कार्यों का हवाला दिया। साथ ही पुलिस चौकी बनवाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। बातचीत के अंत में मंत्री ने बुजुर्ग के पैर छुए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।। #explorepage #News #MadhyaPradesh #MadhyaPradeshNews #MadhyaPradeshPolitics
हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत Public Hindi panchayat- हिंदी पंचायत Public Tikamgarh Lokesh Chhatarpur Bundeli Chugli