राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन।
माननीय मंत्री, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार श्री अरुण शंकर प्रसाद ने मेले का उद्घाटन किया।
मेले में 23 कंपनियों ने भाग लिया, जिनके माध्यम से 456 युवाओं का नौकरी हेतु चयन किया गया। वहीं, 540 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। 36 अभ्यर्थियों को टूल किट एवं 36 को स्टडी किट वितरित की गई।
युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल।
Saharsa, Bihar | Nov 3, 2026