🚨 भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की बढ़ी मुश्किलें, पप्पू यादव पहुंचे थाने!
पूर्णिया सांसद ने दिल्ली के संसद मार्ग थाने में दी लिखित शिकायत, FIR दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग।
भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कड़ा विरोध जताते हुए दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
मंगलवार को थाने पहुंचे पप्पू यादव ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत सौंपते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की।
सांसद का आरोप है कि भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से सामाजिक सौहार्द और आपसी सद्भाव प्रभावित हो सकता है।
अब इस मामले में सबकी निगाहें दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज होगी? यह देखना अहम होगा।
📍 दिल्ली | पूर्णिया
#PappuYadav #DhirendraShastri #ShriKrishna #DelhiPolice #BiharNews #Purnea #KosiSamachar
Kahara, Saharsa | Nov 4, 2026