दिशा की बैठक में विकास योजनाओं एवं जनहित के मुद्दों की विस्तृत समीक्षा।
सारण, 03 नवंबर 2026।
माननीय सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में दिशा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सड़क-पुल निर्माण, विद्युत व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
Saharsa, Bihar | Nov 3, 2026