सारण के सभी 20 प्रखंडों में आयोजित हुए सहयोग शिविर, आमजनों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर।
जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार माह के प्रथम मंगलवार को जिले के सभी 20 प्रखंडों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में आम नागरिकों से आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त कर उनके त्वरित निष्पादन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।