चांडिल: चांडिल डैम नौका विहार में गांधी जयंती पर विस्थापितों का उपवास, 7 को धरने की चेतावनी
गांधी जयंती पर चांडिल नौका विहार में शुक्रवार दोपहर 12 बजे चांडिल डैम विस्थापितों ने भूमि-पुनर्वास समस्या के समाधान को लेकर एक दिवसीय उपवास रखा।यह उपवास विस्थापित मुक्ति वाहिनी और अधिकार मंच के बैनर तले हुआ।संगठनों ने बताया कि काटिया पुनर्वास स्थल में विस्थापितों को तालाब,रास्ता और मवेशी चराने से रोका जा रहा है। इसको लेकर SDO थाना और SDPO को आवेदन दिया गया।