करछना: करछना तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 115 से अधिक शिकायतें, लेकिन एक भी शिकायती पत्र का नहीं हुआ समाधान
करछना तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी करछना आकांक्षा सिंह की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए हुए फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित 115 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें सबसे अधिक राजस्व से संबंधित शिकायत रही। लेकिन संपूर्ण समाधान दिवस जैसे मौके पर एक भी शिकायती पत्र का निस्तारण नहीं किया जा सका।