करछना: कटका गांव में बरसात के दौरान टूटे बिजली के पोल व तार को 4 दिन बाद भी विभाग द्वारा नहीं कराया जा सका दुरुस्त #Jansamasya
करछना के घोडे़डीह भीरपुर बिजली उप केंद्र से संचालित होने वाले कटका ग्राम सभा में चार दिन पूर्व तेज बरसात के दौरान बिजली का पोल व तार टूट कर गिर पड़ा था। मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा विभागीय कर्मचारियों को फोन के माध्यम से अवगत कराया था। लेकिन टूटे हुए बिजली के पल अवतार को विभाग के द्वारा ठीक करने की जमात नहीं उठाई गई। रात के अंधेरे में रह रहे ग्रामीण।