करछना: देवरी कला गांव में तेज बारिश के बीच पानी के रिसाव से गरीब का कच्चा खपरैल घर गिरा, खुले आसमान में रहने को मजबूर
यमुनापार क्षेत्र में बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश गरीब तपके में रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत बनकर बरस रही है। तेज बरसात होने के कारण हर तरफ पानी भर गया है। बृहस्पतिवार दोपहर देवरी कला गांव निवासी इंद्रासन पुत्र दीप नारायण का कच्चा खपरैल घर पानी के रिसाव से भर भरा कर ढर गया। जिसके मलबे में दबाकर घर की गृहस्थी का सामान समेत अन्य सामान नष्ट हो गया