करछना: कचरी पनासा संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी आने से आवागमन बाधित, लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए ले रहे नाव का सहारा
यमुनापार क्षेत्र में नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। लगातार नदियों का पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाके में रहने वाले ज्यादातर ग्रामीण के घरों तक पानी दस्तक देने लगा है। अगर इसी तरह जलस्तर में वृद्धि जारी रहा तो एक-दो दिन में कई ग्रामीणों के घर में पानी घुस जाएगा। कचरी-पनासा संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी आने के कारण आवागमन बाधित हो गया है।