करछना: जारी बाजार में दिन दहाड़े महिला को कमरे में बंद कर उचक्कों ने की लूट, जांच में जुटी पुलिस
कौंधियारा क्षेत्र के जारी बाजार में दिन दहाड़े लूट की घटना सामने आई है। बाजार निवासी राजकुमार केसरवानी की पत्नी राधा केसरवानी शुक्रवार को घर पर अकेली थी। बच्चे विद्यालय पढ़ने के लिए गए थे जबकि पति राजकुमार केसरवानी घर से कुछ दूरी पर स्थित किराना की दुकान खोल रखी है। तभी दो चोर घर में घुसे महिला को मारा पीटा एक कमरे में बंद कर लूट की घटना को अंजाम दिया।