करछना: करछना थाना पर तैनात दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने ₹25 हजार रिश्वत लेते समय किया गिरफ्तार
करछना थाना पर तैनात दरोगा अभिनव सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को रिश्वत लेते वक्त गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दरोगा के द्वारा जमीन विवाद में मुकदमा लिखा गया था। जिसमें आरोपी के खिलाफ धारा काम करने और नाम निकालने को लेकर पैसा लेनदेन की बात की गई थी। शुक्रवार शाम को आरोपी ने देवरी खुर्द गांव में अपने ईट भट्टे पर बुलाया था।