बास्तानार: लोहंडीगुड़ा में ब्लॉक स्तरीय टैलेंट तिहार, छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
हाई सेकेंडरी स्कूल लोहंडीगुड़ा में आज ब्लॉक स्तरीय टैलेंट तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बसंत कश्यप शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए गीत, नाटक, वाद्ययंत्र वादन, चित्रकारी और सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।