तिजारा: ज़ख़ोपुर ग्राम सेवा सहकारी समिति में भामाशाह ने दिया ₹2,51,000 का दान
Tijara, Alwar | Sep 10, 2026 जकोपुर ग्राम सेवा सहकारी समिति के लिए ग्राम पंचायत जकोपुर में जमीन दान मिलने के बाद गुरुवार को भामाशाह पूसाराम गुर्जर पुत्र गबदू राम ने 2,51000 की राशि दान की है। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे भामाशाह का सम्मान करने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति के सदस्यों ने एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें भामाशाह पूसाराम का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।