सोरांव: मऊआइमा थाना पड़ाव स्थित शिव मंदिर पर प्रेमी युगल ने किया विवाह
मऊआइमा इलाके में एक प्रेमी युगल का पिछले काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करने को तैयार थे। दोनों पक्ष के परिजनों की मौजूदगी में थाना पड़ाव स्थित शिव मंदिर पर प्रेमी युगल ने भगवान को साक्षी मानकर एक दूसरे के गले में जयमाल डालकर एक दूसरे को पति पत्नी के स्वीकार किया।और साथ ही एक दूसरे के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करने का संकल्प लिया।