बड़ौत: न्यू रामनगर बिनौली रोड निवासी हत्या के प्रयास में वांछित ₹10,000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Feb 26, 2025 बडौत कोतवाली क्षेत्र की कुंदनपुरी कालोनी में मनोज नाम के व्यापारी पर लूट की नियत से फायरिंग की गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में 9 जनवरी को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे बताया कि हत्या के प्रयास में वांछित ₹10000 के इनामी आरोपी मनोज पुत्र सुरेशपाल निवासी न्यू रामनगर कालोनी बिनौली रोड बड़ौत को गिरफ्तार किया है।