बड़ौत: बड़ौत जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम में हादसे में मृतकों के परिजनों को सपा ने ₹2-2 लाख देने की घोषणा की
Baraut, Bagpat | Feb 25, 2025 बड़ौत में जैन समाज के निर्वाण लड्डू महोत्सव के दौरान हुए मचान हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनो को समाजवादी पार्टी ने 2-2 लाख रूपये देने की घोषणा की है। सपा मुखिया अखिलेश यादव से बागपत का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में जाकर मिला। सरधना विद्यायक अतुल प्रधान, बिल्लू प्रधान पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी (बागपत), ललित जैन, विनोद कुमार व सौरभ जैन आदि शामिल रहे।