बड़ौत: वाजिदपुर निवासी युवक हरिद्वार से लखनऊ 550 किलोमीटर दौड़कर मुख्यमंत्री को समर्पित करेगा गंगा जल
Baraut, Bagpat | Feb 26, 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए हरिद्वार से गंगा जल लेकर वाजिदपुर गांव निवासी युवक लखनऊ के लिए दौड़ रहा है। युवक ने राम मंदिर निर्माण शुरू होने पर संकल्प लिया था। बड़ौत क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी संजू कश्यप अपना संकल्प पूरा करने के लिए हरिद्वार से गंगा जल लेकर दौड़ते हुए लखनऊ जा रहा है। आज लखनऊ में मुख्यमंत्री को गंगाजल समर्पित कर यात्रा संपन्न होगी।