बड़ौत: बिनौली थाना क्षेत्र के खपराना वन क्षेत्र में तेंदुए के शावक का मिला शव, वनकर्मियों ने किया अंतिम संस्कार
Baraut, Bagpat | Feb 25, 2025 बिनौली थाना क्षेत्र के खपराना वन परिक्षेत्र में तेंदुए के शावक का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उनके अनुसार प्रथम दृष्टया यह स्वाभाविक मौत लग रही है और संभवत जंगली जानवर ने शावक को नोच लिया होगा। मंगलवार शाम करीब 5 बजे वनकर्मियों ने शावक का अंतिम संस्कार कर दिया।