बड़ौत: करनावल मेरठ निवासी आर्म्स एक्ट के आरोपी को बिनौली पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Feb 25, 2025 बिनौली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर सहित एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे बताया कि आरोपी रॉबिन पुत्र महेंद्र सिंह निवासी करनावल मेरठ के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।