बड़ौत: बावली के पास नेशनल हाईवे पर घोड़ा-बुग्गी और गाड़ी की टक्कर, घोड़ा-बुग्गी खाई में पलटी, सामान सड़क पर बिखरा
Baraut, Bagpat | Feb 26, 2025 बावली के पास दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एक हादसे का वीडियो बुधवार सुबह करीब 11 बजे से वायरल है। जिसमें घोड़ा बुग्गी को गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें घोड़ा बुग्गी हाईवे किनारे खाई में पलट गई और उसमें बैठी सवारी मामूली रूप से चोटिल हो गई। सभी सामान सड़क पर बिखर गया और गाड़ी व घोड़ा बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।