गांगड़तलाई: गांगड़तलाई क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
गांगड़तलाई पंचायत समिति क्षेत्र के गांवों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। बिजली कटौती का कोई निर्धारित समय नहीं होने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया गया था, लेकिन क्षेत्र में आधे समय भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।