चांडिल: चुटीयाखाल के बंद स्कूल से 6 लुटेरे गिरफ्तार, 3 पिस्टल बरामद
चौका थाना क्षेत्र के चुटियाखाल स्थित बंद प्राथमिक विद्यालय में लूट की योजना बना रहे छह आरोपियों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।इनके पास से तीन पिस्टल,एक गोली,चाकू,हथौड़ी,दाउली,तीन बाइक और सात मोबाइल बरामद हुए हैं।एसपी मनोज स्वर्गियारी ने सोमवार दोपहर 3 बजे चौका थाना में प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने स्कूल परिसर में छापेमारी।